Publish Date: Wed, 19 Dec 2018 (09:38 IST)
Updated Date: Wed, 19 Dec 2018 (09:40 IST)
बार्सिलोना। लियोनेल मैसी ने पिछले सत्र में यूरोप में सर्वाधिक गोल करने पर मंगलवार को रिकॉर्ड पांचवीं बार गोल्डन शू पुरस्कार हासिल किया।
इस स्ट्राइकर ने बार्सिलोना की तरफ से 68 मैचों में 34 गोल किए तथा लिवरपूल के मोहम्मद सालेह और टोटैनहैम के हैरी केन से आगे रहे। चार बार यह पुरस्कार हासिल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रीयाल मैड्रिड की तरफ से 52 मैचों में 26 गोल किए।