suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए 'चौकीदार चोर है' वाले नारे पर आज गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। मामले में दाखिल मानहानि की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद 10 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सुनवाई के दौरान राहुल गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के हवाले से 'चौकीदार चोर है' के बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगे जाने के बाद याचिकाकर्ता ने कहा था कि राहुल गांधी ने जनता के सामने यह बात कही है, ऐसे में उन्हें लोगों से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
 
सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। राहुल गांधी ने राफेल से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए 'चौकीदार चोर है' के स्लोगन से भी जोड़ा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में 'रामरसोई' में रामभक्तों को नि:शुल्क भोजन और रघुपति लड्डू का मिलेगा प्रसाद