ओडिशा रेल हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 290 हुई

Webdunia
शुक्रवार, 16 जून 2023 (23:03 IST)
Odisha Train Accident: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बिहार के 17 वर्षीय एक घायल किशोर की शुक्रवार को मौत हो जाने के साथ हालिया रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।
 
balsore train accident
वह दो जून को शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। ट्रेन बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद एक सरकारी अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था।
 
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश को अंदरूनी चोट लगने के अलावा सिर और पैर में भी गंभीर चोटें आई थीं और उसे नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को उसका बायां पैर घुटने के नीचे से काटकर हटाना पड़ा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसकी हालत बिगड़ गई थी।
 
अस्पताल ने उसकी मौत के बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल के अधीक्षक सुधांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि रक्ताधान के बाद संक्रमण से बचाने के लिए चिकित्सकों को तीन दिन पहले, बाएं घुटने के ऊपर भी अंग काटना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि मरीज बृहस्पतिवार रात तक ठीक था, वह बातचीत कर रहा था और भोजन भी कर रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उसके कई अंगों को चोटें आई थीं। हम उसकी मौत का अभी सटीक कारण नहीं बता सकते, हम विवरण की पड़ताल कर रहे हैं।
 
मंगलवार से अस्पताल में मरने वाला प्रकाश दूसरा व्यक्ति है, जो रेल हादसे में घायल हुआ था। उस दिन एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में, चोटों के चलते मरने वाला बिजय पासवान नाम का व्यक्ति भी बिहार का रहने वाला था।
 
इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में रखे गए 81 शवों की पहचान होनी अभी बाकी है। इनकी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुल 78 परिवारों ने डीएनए नमूने दिए हैं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More