Kuno नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, चीता नीरवा के 2 शावकों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 नवंबर 2024 (23:52 IST)
Kuno National Park News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में बुधवार को अफ्रीकी मादा चीता नीरवा के 2 शावक मृत पाए गए और उनके क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। वन विभाग के अधिकारी ने कहा, मृत शावकों के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चीतों की आवाजाही पर नजर रखने वाले वन विभाग के कर्मचारियों की एक टीम को रेडियो टेलीमेट्री के जरिए संकेत मिले कि नीरवा अपने मांद से दूर है, जिसके बाद वे पशु चिकित्सकों के साथ निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे और अंदर दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले।
ALSO READ: कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
अधिकारी ने कहा, बाड़े के अंदर सभी संभावित स्थानों का निरीक्षण करने के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि किसी और चीता शावक की मौजूदगी के बारे में कोई सबूत नहीं मिला। सोमवार को इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही कि नीरवा ने कितने शावकों को जन्म दिया।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि नीरवा ने चार शावकों को जन्म दिया है, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिया और कहा कि वन विभाग जल्द ही नवजात शिशुओं की सही संख्या की पुष्टि करेगा। अधिकारी ने कहा कि नीरवा पूरी तरह से स्वस्थ है।
ALSO READ: कूनो में चीतों की अचानक मौत के बाद केंद्र सरकार ने मांगी थी रिलायंस वन्यजीव केंद्र से मदद
वन विभाग के अधिकारी ने कहा, मृत शावकों के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि अन्य सभी वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं।(भाषा) Edited By : Chetan Gour श्योपुर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख