Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

केरल में ओखी चक्रवात से तबाही, एएलएच-डोर्नियर तैनात

हमें फॉलो करें केरल में ओखी चक्रवात से तबाही, एएलएच-डोर्नियर तैनात
तिरुवनंतपुरम , शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (12:18 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण लापता हुए कुछ मछुआरों की तलाश शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू की गयी। इस काम के लिए नौसेना ने गोताखोरों के साथ एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) और डोर्नियर तैनात किए हैं।
 
दक्षिण केरल में ‘ओखी’ चक्रवात के कारण आई बारिश से गुरुवार को तटीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने सरकारी तंत्र को हाई अलर्ट कर दिया है।
 
राज्य सरकार ने संकट में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए नौसेना, तट रक्षक तथा वायुसेना से सहायता मांगी थी।
 
नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने बताया कि नौसेना ने आज गोताखोरों के साथ एक एएलएच और डोर्नियर तैनात किया है। नौसेना ने गुरुवार को इस तलाश अभियान के लिए एक ‘सी किंग हेलीकाप्टर’ भेजा था। जब यह खबर आई कि समुद्र में गए कई मछुआरे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं, तो नौसेना ने दक्षिण केरल के तटों पर कल पांच जहाज भेजे थे। लक्षद्वीप को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत सामग्रियों के साथ दो जहाज तैयार हैं।
 
पुलिस ने बताया कि उनके पास इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि कुल कितने मछुआरे लापता हैं क्योंकि तमिलनाडु के कोलाचेल सहित विभिन्न तटों पर कुछ मछुआरे पहुंचे हैं। किसी तरह बच कर आज तड़के वापस आए कुछ मछुआरों ने दावा किया है कि उन्होंने कई पलटी हुई नावों को देखा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश ने पूछा, क्या घोटालों को उजागर करना ही घोटाला है