Manipur : इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में कर्फ्यू में 1 और घंटे की ढील

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (12:28 IST)
Manipur: मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति में धीरे-धीरे हो रहे सुधार के मद्देनजर राज्य सरकार ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम (Imphal East) जिलों में कर्फ्यू में ढील की अवधि को 1 और घंटे तक बढ़ा दिया है। अब दोनों जिलों में कर्फ्यू में ढील (period of curfew) की अवधि सुबह 5 से रात 8 बजे तक है।
 
संबंधित जिलों के जिलाधिकारी कार्यालयों द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कानून और व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और आम जनता को दवाओं और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है। 
 
राज्य के अन्य जिलों थाउबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में छूट की अवधि सुबह 5 से शाम 5 बजे तक ही रहेगी। मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी 1 अलग प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में स्थिति अब भी अस्थिर और तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है तथा सुरक्षा बलों ने राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तलाश अभियान चलाया। 
 
इस बीच अधिकारियों ने बताया कि कोम यूनियन मणिपुर के अध्यक्ष सर्टो अहाओ कोम (45) को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर मंगलवार देर रात चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई गांव के पास उग्रवादियों ने हमला किया था।
 
सर्टो ने कहा कि उग्रवादियों ने उन पर अरामबाई टेंगोल, मेइती लीपुन और कोकोमी जैसे मेइती निकायों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में 3 मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More