नागपुर में राहुल गांधी का चुनावी शंखनाद, भाजपा पर जमकर बरसे

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (18:23 IST)
Rahul Gandhi in Nagpur Rally:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आने के बाद जाति आधारित गणना कराएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा- हमारी विचारधारा कहती है कि देश की जनता की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथों में होनी चाहिए।
 
गांधी ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश में बेरोजगारी पिछले 40 वर्ष में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी जाति आधारित गणना कराएगी। 
 
दो विचारधाराओं की लड़ाई : कांग्रेस ने ‘हैं तैयार हम’ नामक रैली के जरिये अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत की है। गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विपरीत, कांग्रेस का एक कनिष्ठ कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर सवाल उठा सकता है और उनसे असहमत हो सकता है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं, ये आपकी संस्थाएं हैं। लेकिन BJP सभी संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। आप हिंदुस्तान की सारी यूनिवर्सिटीज को देख लीजिए, सभी वाइस चांसलर आज एक संगठन के हैं, जिनको कुछ नहीं आता।

ये वाइस चांसलर अब मेरिट पर नहीं बनते, बल्कि संगठन के लोग वाइस चांसलर बनते हैं। पहले कहा जाता था कि मीडिया लोकतंत्र का रखवाला है। मैं आपसे पूछता हूं- क्या आज देश की मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कर रही है?
 
तो भाजपा कहीं नहीं दिखेगी : इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों के कई शीर्ष पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया जबकि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रैली में शामिल नहीं हुईं।
 
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट रहा तो भाजपा कहीं नहीं दिखेगी। खरगे ने लोगों से लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन करने का आह्वान किया। ( एजेंसी/वेबदनिया) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

अगला लेख
More