Dharma Sangrah

हार देखकर पाकिस्तान की शरण में चली जाती है भाजपा : कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (17:24 IST)
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन को लेकर भाजपा के कुछ नेताओं के हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जब चुनाव हारने वाली होती है तो पाकिस्तान की शरण में चली जाती है। पार्टी ने यह भी कहा कि भारत के आंतरिक राजनीतिक विमर्श में हाफिज सईद जैसे आतंकी का नाम लेना शर्मनाक है।
 
 
भाजपा नेताओं संबित पात्रा और गिरिराज सिंह के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब-जब भाजपा चुनाव हारने वाले होती है, तो पाकिस्तान की शरण में चली जाती है। इस देश की राजनीति में हाफिज सईद का नाम लिया जा रहा है, भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर विफल रहने की वजह से भाजपा इस तरह की बातें कर रही है ताकि ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद को चीन बचा रहा है और यह सब मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता का परिणाम है। खेड़ा ने कहा कि सीमा पर जवान और खेतों में किसान त्रस्त हैं, लेकिन यह सरकार बेवजह के मुद्दों पर लगी हुई है।
 
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कथित घोटालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रोजाना एक बैंक घोटाले सामने आ रहे हैं। आरबीआई ने कहा कि 23 हजार बैंकिंग घोटाले हुए और इनसे करीब 1लाख करोड़ रुपए के धन का गबन हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े घोटाले में मीडिया में बहुत कुछ कहा गया और लिखा गया तब सेबी ने एक नोटिस जारी किया। हम सेबी से पूछना चाहते हैं कि नोटिस जारी करने में इतनी देरी क्यों हुई? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख