Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद, केन्याई महिला गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi airport
नई दिल्ली , शनिवार, 17 जून 2023 (00:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हिस्की की 2 बोतलों में कोकीन की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को अदीस अबाबा (इथोपिया) से आने के बाद आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया। विस्तृत तलाशी के दौरान उसके पास से व्हिस्की की दो बोतलें बरामद हुईं जिनमें करीब 13 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन घुली हुई थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोकीन से भरी व्हिस्की की बोतलें जब्त कर ली गईं। अधिकारी ने कहा, ये दो बोतलें उसे नैरोबी हवाई अड्डे पर सौंपी गई थीं। उसे दिल्ली में एक व्यक्ति को ये बोतलें सौंपनी थीं।उन्होंने बताया कि यात्री को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेहरू संग्रहालय को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच छिड़ा वाकयुद्ध, एक-दूसरे पर किया पलटवार