Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 24 May 2025
webdunia

चिराग पासवान का बड़ा बयान, ठाकरे की पीठ में उनकी ही पार्टी के नेताओं ने छुरा घोंपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Political Crisis
, मंगलवार, 28 जून 2022 (07:48 IST)
पटना। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।
 
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, 'महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने पीठ में छुरा घोंपा है।
 
Maharashtra Political Crisis
पासवान ने कहा कि पिछले साल मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब मेरी अपनी पार्टी के नेताओं ने मुझे धोखा दिया था और एक अलग पार्टी बनाई थी।'

चिराग का इशारा परोक्ष तौर पर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर था। पारस पिछले साल जून में चिराग की जगह लोजपा के प्रमुख बन गए थे। पारस ने अपने दिवंगत भाई रामविलास पासवान की छाया में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। लोजपा में अलग गुट बनने के बाद वह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
 
चिराग ने कहा, 'बिहार में राजग के घटक दलों के बीच अग्निपथ योजना को लेकर चल रही लड़ाई ने उन्हें बेनकाब कर दिया है। लोगों की सेवा करना उनकी (राजग नेताओं की) प्राथमिकता नहीं है। उनकी प्राथमिकता किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना है। वैचारिक रूप से भाजपा और जदयू दोनों पूरी तरह से अलग हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में बाढ़ से अब तक 134 लोगों की मौत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट