तार-तार सियासी मर्यादा : 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाले बयान पर भड़के धर्मेन्द्र प्रधान, चिदंबरम को बताया 'चिन्दी चोर'!

विकास सिंह
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (09:45 IST)
CAA के विरोध की लड़ाई में सियासी मर्यादा ताक पर रखी जाने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पी. चिदंबरम के भाजपा को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' बताने पर मोदी सरकार के सीनियर मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन पर निजी हमला किया है।
 
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर भड़कते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि जो INX मीडिया केस में बेल पर बाहर है, वो केंद्र सरकार को असली टुकड़े-टुकड़े गैंग बता रहा है। उन्होंने कहा कि जो चिन्दी चोरी करके जेल गए, स्वाभाविक है कि उनके मन में नियम-कानून का पालन करने वालों के लिए पीड़ा रहेगी। चिदंबरम की विश्वसनीयता क्या है, यह देश को अच्छी तरह मालूम है।
गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ग्लोबल लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया और सत्ता में बैठे लोग ही असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।
 
गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी पूर्व मंत्री पी. चिदंबरम पिछले दिनों लंबे समय तक तिहाड़ जेल में रहे हैं। मौजूदा समय में चिदंबरम सशर्त जमानत पर बाहर हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद पी. चिदंबरम मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More