Chandigarh Mayor row : भाजपा पर बरसे केजरीवाल, भगवान ने किया अधर्म का सर्वनाश

arvind kejriwal
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (15:40 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंडीगढ़ महापौर चुनाव के नतीजे को पलटने के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। भगवद् गीता का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और भाजपा के प्रचलित अधर्म का सर्वनाश कर दिया।
 
उन्होंने चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम के फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट और भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इसने देश के लोकतंत्र को बचा लिया।
 
केजरीवाल ने अदालत के फैसले की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था मानो सीजेआई के जरिये भगवान खुद बोल रहे हों।
 
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश दिया है। आज जरूरत है कि हमें मिलकर किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है।
 
 
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगी और उस पर खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारें गिराने का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, शिव-पार्वती के भक्त देश के साथ हैं और आखिरकार भाजपा के अधर्म का सर्वनाश हो जाएगा तथा धर्म की जीत होगी।
 
केजरीवाल ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि वे किसानों को दिल्ली क्यों नहीं आने दे रहे? वे उनकी फसलों की उचित कीमत नहीं देते और उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के कई दिन बाद भी बेंगलुरू में साई लेआउट जलमग्न, राहत कार्यों पर उठे सवाल

वाह रे पाकिस्‍तानी सेना, अपने ही देश के बच्‍चों पर दाग दिया ड्रोन, 4 मौतें, आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर हो रही थू थू

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

Heavy rain in bangalore : बेंगलुरु में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, IMD ने किया अलर्ट

कब और कैसे बनी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, जानिए कैसे चुना जाता है ISI का चीफ

अगला लेख