Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: बिहार और बंगाल में वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

हमें फॉलो करें Weather Updates: बिहार और बंगाल में वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली , शनिवार, 26 अगस्त 2023 (08:44 IST)
Weather Updates: औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, पटना, देवगढ़, डायमंड हार्बर और फिर दक्षिण-पूर्व से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी असम तक फैली हुई है। आईएमडी के अनुसार बिहार और बंगाल में वर्षा की संभावना है। 
 
एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम उत्तरप्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक भाग से लेकर तमिलनाडु के कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। उत्तराखंड, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में हल्की 2 बार मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में तमिलनाडु के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन : गंगटोक से मिले समाचारों के अनुसार सिक्किम में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अभियान छेत्री के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि ग्यालशिंग जिले के लोअर लुंगजिक गांव में भूस्खलन में फंसने से उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने छेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर दिए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से सोरेंग जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहां भूस्खलन से कई सड़कें, घर क्षतिग्रस्त हो गए साथ ही पानी और बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
 
उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों को राशन और तिरपाल मुहैया कराया गया है। जिलाधिकारी भीम थाटल ने पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से भी बातचीत की। अधिकारियों के अनुसार नामची जिले से भी भूस्खलन की सूचना है और घरों तथा फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जिले में भूस्खलन से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं उनकी मरम्मत का काम चल रहा है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज कैबिनेट का विस्तार आज, 3 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ