Hanuman Chalisa

CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में किए बदलाव, आसान होंगे प्रश्‍न पत्र

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (12:27 IST)
सीबीएसई ने इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं, जिससे पेपर आसान हो गया है। प्रश्न पत्र के पैटर्न में हुए इन बदलावों से छात्रों को काफी आसानी होगी। इस साल 15 फरवरी से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आइए, जानते हैं परीक्षाओं के बदलाव के बारे में :

सीबीएसई ने ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी है। इसके अलावा प्रश्नों के विकल्प भी बढ़ाए हैं। इस साल 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। छात्रों को ज्यादा व्यवस्थित प्रश्न पत्र मिलेगा। हर पेपर में कई सब सेक्शंस होंगे। सारे ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न एक ही सेक्शन में होंगे। इसके बाद अधिक अंकों वाले सवाल एक साथ होंगे।

10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिलेगी। आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही प्रवेश दिया जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। प्रवेश पत्र पर स्टूडेंट्स और प्रिंसिपल के साथ ही अभिभावकों के भी हस्ताक्षर जरूरी होंगे। ऐसा नहीं होने पर छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर जिन परीक्षा नियंत्रकों को गोपनीय दस्वावेज संभालने होते हैं, उनकी रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख