Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणित के डर को खत्म करने के लिए सीबीएसई ने निकाला यह फॉर्मूला

Advertiesment
CBSE
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को आदेश जारी किया कि वे मार्च 2020 में खत्म हो रहे शैक्षणिक सत्र से 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के अनुसार गणित की दो स्तर की परीक्षाएं लेगा।


सीबीएसई के जारी सर्क्युलर के अनुसार गणित की दो परीक्षाओं के नाम मौजूदा परीक्षा के लिए 'मैथमैटिक्स-स्टैंडर्ड' और आसान स्तर के लिए 'मैथमैटिक्स-बैसिक' होंगे। यह भी कहा गया है कि गणित पाठ्यक्रम का मौजूदा स्तर वही बना रहेगा।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुसार गणित के परीक्षा के दो स्तर होने से न केवल अलग-अलग स्तर के विद्यार्थियों को सुगमता होगी अपितु इससे विद्यार्थियों के तनाव के स्तर में भी कमी लाई जा सकेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, गंभीर श्रेणी में आई




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi