राहुल गांधी का नरेन्द्र मोदी पर हमला, जांच के डर से CBI निदेशक को हटाया

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (14:43 IST)
कोटा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राफेल घोटाले का सच सामने आने के डर से केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक आलोक वर्मा को हटाया गया है।
 
राजस्थान दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां महिला कांग्रेस के सम्मेलन में कहा कि सीबीआई के निदेशक को हटाने का अधिकार प्रधानमंत्री को नहीं है लेकिन ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि 526 करोड़ का राफेल 1600 करोड़ में खरीदा गया तथा इस मामले में प्रधानमंत्री ने टेंडर प्रक्रिया को तोड़ा है।
 
कांग्रेस में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा करते हुए गांधी ने महिला कांग्रेस को इस बात का उलाहना भी दिया कि सब स्थानों पर अन्य अनुषांगिक संगठनों से आगे रहने वाली महिला कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई में चुप क्यों है?
 
महिलाओं के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' नारे के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि संघ महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देता है। संघ की बैठकों में भी महिलाएं नहीं होतीं। उन्होंने उत्तरप्रदेश में एक महिला के साथ विधायक द्वारा बलात्कार करने के मामले में प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया।
 
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नारा तो अच्छा देते हैं, लेकिन जब कार्रवाई का समय आता है तो वह कुछ नहीं करते हैं। गांधी ने राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ने तथा युवाओं को रोजगार नहीं देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पेट्रोल एवं गैस के दाम बढ़ने पर भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More