शिमला मस्जिद विवाद : हिंसक प्रदर्शन के लिए विहिप नेताओं और पूर्व पार्षदों पर मामला दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 सितम्बर 2024 (19:47 IST)
Case registered against VHP leaders and former councillors for violent protest in Shimla : हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली क्षेत्र में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं, पूर्व पार्षदों और पंचायत प्रमुखों सहित 50 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों की 11 सितंबर को सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पत्थरबाजी की, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठियां बरसाईं। इस झड़प में पुलिस और महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए थे।
ALSO READ: संजौली मस्जिद विवाद पर मुस्लिम समिति का बड़ा फैसला, शिमला नगर निगम से की अपील
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन को भड़काने वाले लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) एकत्र कर लिए गए हैं, जिसके आधार पर और मामले दर्ज किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और तस्वीर में साक्ष्य मौजूद हैं, जिनमें लोगों के हाथों में पत्थर देखे जा सकते हैं और ये पत्थर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर फेंके गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अब तक जिन 50 लोगों की पहचान कर आठ मामले दर्ज किए हैं, उनमें विहिप के नेता, पंचायत प्रमुख, पूर्व पार्षद और दुकानदारों के अलावा चौपाल और ठियोग इलाके के लोग शामिल हैं।
 
प्रदर्शनकारियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (1) (धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना), 196 (2) (पूजा स्थल पर अपराध), 189 (गैर कानूनी रूप से जमा होना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 61 (2) (आपराधिक साजिश और हमला), 353 (2) (धर्म के बारे में गलत जानकारी फैलाना), 223 (लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना करना) और 132 (लोक सेवक पर हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: शिमला में अवैध मस्जिद के निर्माण पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
एसपी ने कहा, यह शांति भंग करने के लिए पूर्व नियोजित विरोध प्रदर्शन था। सोशल मीडिया पर पूरी घटना को भड़काने वालों की पहचान कर ली गई है तथा उनके कृत्य और आचरण से पता चलता है कि वे अपराध में कैसे शामिल थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More