suvichar
✕

अमृतसर ब्लास्ट के हमलावरों पर 50 लाख का इनाम, सीमा पार से आया था हथगोला

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (21:45 IST)
अदलीवाल (अमृतसर)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर ब्लास्ट के हमलावरों के बारे में सूचना देने वाले को 50 लाख इनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि हमले के दोषियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए हमलावरों के स्कैच भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड पाकिस्तान के आयुध कारखाने में तैयार होने वाले हथगोले जैसा है।
 
 
उन्होंने सोमवार को घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया और कहा है कि निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले में पाकिस्तान का हाथ लगता है और प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड पाकिस्तान की आर्मी ऑर्डनेंस फैक्टरी में तैयार किए जाते ग्रेनेडों जैसा है। इस मौके पर उनके साथ निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू तथा कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ भी थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले महीने पंजाब पुलिस द्वारा खत्म किए गए आतंकवादी गिरोह से प्राप्त हुआ एचई-84 ग्रेनेड बिलकुल इसी तरह का ही है जिससे ये संकेत मिलते हैं कि सरहद के पार की दुर्भावनापूर्ण ताकतों की इसमें सम्मिलित होने की बहुत ज्यादा संभावना है।
बाद में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह काम पाकिस्तान की आईएसआई या कश्मीरी आतंकवादियों की मिलीभगत से हुआ है तथा उनकी सरकार ने इस घटना का गंभीर नोटिस लिया है और इसकी तरफ से सभी पक्षों की पूरी सक्रियता से जांच कराई जा रही है। जांच-पड़ताल में एनआईए की मदद ली जा रही है।
 
कैप्टन सिंह ने कहा कि इस हमले को 1978 के निरंकारी विवाद के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि वह एक धार्मिक मामला था जबकि अदलीवाल घटना पूरी तरह आतंकवादी मामला है तथा प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही चाक-चौबंद है। प्रमुख इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों आसपास सख्त चेकिंग की जा रही है। सभी जिलों में पुलिस नाके लगाए गए हैं और संदिग्ध वस्तुओं/ सरगर्मियों की खोज के लिए पुलिस पार्टियों की तरफ से गश्त की जा रही है।
 
उन्होंने सभी रणनीतिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इससे पहले वे घायलों का हालचाल जानने अस्पताल गए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को नौकरी और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख