sawan somwar

सचिन पायलट बोले, राजनीतिक विचारधाराओं की लड़ाई है विधानसभा चुनाव

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (21:17 IST)
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव दो राजनीतिक विचारधाराओं की लड़ाई है। पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया और उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है और नाराज जनता कांग्रेस के लिए मतदान करने को उतावली है।
 
 
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस न केवल टोंक बल्कि समूचे राज्य में अप्रत्याशित बहुमत से जीतेगी। यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है और राज्यभर में कांग्रेस के लिए लहर है, वहीं पायलट के सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा के यूनुस खान ने भी अपना पर्चा सोमवार को दाखिल किया। यूनुस भाजपा की 200 प्रत्याशियों की सूची में एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।
 
पर्चा दाखिल करने के बाद खान ने कहा कि मैं जाति या धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। सचिन जब मुझसे मिले तो मैंने उनके चेहरे पर तनाव देखा। हम दोनों ही उम्मीदवार के रूप में टोंक की धरती पर पहली बार आए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने डिडवाना से विधायक यूनुस खान का नाम अपनी सूची में अंतिम समय में शामिल करते हुए उन्हें टोंक से अपना प्रत्याशी बनाया। पहले पार्टी ने टोंक से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को ही प्रत्याशी बनाया था लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम काटकर यूनुस खान को उतारा गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख