अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में पूंजी बाजार का होगा महत्वपूर्ण योगदान

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (18:54 IST)
नई दिल्‍ली। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत का पूंजी बाजार मजबूत है और यह देश को 2025 तक 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है। बाजार में लोगों का विश्वास मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार घरेलू बचतों को दीर्घकालिक वित्तीय पूंजी में परिवर्तित करने का रास्ता प्रदान करते हैं।

ठाकुर ने कहा कि देश में पूंजी निर्माण के काम में प्रतिभूति बाजार (एक्सचेंज) और बिचौलिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जरूर यह सुनिश्चित करने की है कि बाजार में घोटाले और धोखाधड़ी न हों, ताकि बाजार के प्रति लोगों का विश्वास न टूटे।

उन्होंने यहां पूंजी बाजार पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 तक भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में पूंजी बाजार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। ठाकुर ने कहा कि भारतीय बाजार मजबूत और बड़ा है तथा यह विश्व के अच्छे से अच्छे बाजार का मुकाबला कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार बाजार को नियंत्रणों से मुक्त करने और निवेशकों के लिए नियमों के अनुपालन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रही है। कार्यक्रम का विषय पूंजी बाजारों को पुनर्परिभाषित किया जाना- 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक।

इसका आयोजन भारत के राष्ट्रीय एक्सचेंजों के सदस्यों के संघ (एएनएमआई) ने किया था। इसके शेयर ब्रोकर सदस्यों की संख्या करीब 900 है। इस अवसर पर उन्होंने पूंजी बाजारों में अनुपालन व्यवस्था की समीक्षा भी रिपोर्ट जारी की।

यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए उन्होंने सेबी, शेयर बाजारों और एएनएमआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे अनुपालन व्यवस्था आसान किए जाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More