Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 विधानसभा सीटों में से 4 पर BJP ने मारी बाजी, मोकामा में RJD तो अंधेरी ईस्ट पर उद्धव गुट का कब्जा

Advertiesment
हमें फॉलो करें bypoll election results 2022
, रविवार, 6 नवंबर 2022 (20:10 IST)
नई दिल्ली। bypoll election results 2022 : भाजपा ने 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा बिहार जबकि राजद ने मोकामा विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। मुंबई में अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके ने उपचुनाव जीत लिया है। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर टीआरएस को जीत मिली। धामनगर सीट पर भाजपा आगे चल रही है।  मतगणना से जुड़ी हर जानकारी
भाजपा ने ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट बरकरार रखी। निकटतम बीजद प्रतिद्वंद्वी को 9881 मतों के अंतर से हराया।

तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजगोपाल रेड्डी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। हालांकि उन्होंने टीआरएस की जीत को अधार्मिक करार दिया। यहां 12 राउंड की गिनती पूरी होने पर टीआरएस को 81825 वोट मिले जबकि बीजेपी को 74225 वहीं कांग्रेस 21218 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
ओडिशा : धामनगर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी को बढ़त। 
-तेलंगाना में TRS को बढ़त।

bypoll election results 2022
-अंधेरी ईस्ट में ऋतुजा लटके की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर NOTA
-इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भाजपा के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।
-एमवीए सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला है। एमवीए के घटक दल-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस, दोनों ने ऋतुजा लटके की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
bypoll election results 2022
-भाजपा ने जीती बिहार की गोपालगंज सीट
-बिहार भाजपा ने ट्वीट कर कहा, गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत सम्मानित जनता और एक-एक कार्यकर्ता की जीत है।
bypoll election results 2022
-हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई जीते।
-भव्य बिश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को करीब 16,000 मतों के अंतर से हराया।
-तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर TRS आगे। भाजपा से चल रहा है कड़ा मुकाबला।

bypoll election results 2022
-यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरी की बड़ी जीत। सपा के विनय तिवारी को हराया
-गोला गोकर्णनाथ सीट यहां से भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरि के छह सितंबर को निधन के कारण रिक्त हुई थी।
-भाजपा ने इस सीट पर गिरि के बेटे अमन गिरि को उतारा है

bypoll election results 2022
-मोकामा से राजद की नीलम देवी जीतीं, करीब 11 हजार वोटो से भाजपा की सोनम देवी को हराया।
-बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं नीलम देवी।
-अंधेरी ईस्ट से उद्धव ठाकरे गुट की ऋतुजा लटके बड़ी जीत की ओर, दूसरे नंबर पर नोटा।
-5 सीटों पर भाजपा को बढ़त, मोकामा में राजद आगे
-ओडिसा की धामनगर सीट पर भी भाजपा ने बनाई बढ़त।
-हरियाणा के आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्नोई कांग्रेस के जयप्रकाश से आगे।
-बिहार के गोपालगंज में कड़ा मुकाबला, भाजपा की कुसुम देवी आगे।
-यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के अमन गिरी आगे।
-मोकामा में राजद की नीलम देवी को बढ़त।
-आदमपुर में पहले दौर में भाजपा के भव्य बिश्नोई को बढ़त।
-अंधेरी ईस्ट में उद्धव ठाकरे गुट की ऋतुजा लटके आगे चल रही है।
-तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर भाजपा आगे।
 
-उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ सीट पर वोटो की गिनती जारी।
-महाराष्‍ट्र की अंधेरी पूर्वी सीट पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। उद्धव ठाकरे गुट की ऋतुजा लटके की जीत लगभग तय।
-हरियाणा की आदमपुर सीट में मतगणना शुरू। बिश्नोई परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा है। भव्य कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।
-बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट पर काउंटिंग जारी।
-तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। अगस्त में कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BY Election Results : बिहार में BJP और RJD की झोली में एक-एक सीट, जानें दोनों सीटों पर कितना रहा जीत का अंतर