Hanuman Chalisa

बोफोर्स कांड की जाँच में खर्च हुए 4.77 करोड़, न कि 250 करोड़

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (00:37 IST)
नई दिल्ली। बोफोर्स तोप सौदे में घोटाले की जांच में केवल चार करोड़ 77 लाख रुपए खर्च हुए हैं, न कि 250 करोड़ रुपए। 
         
बोफोर्स कांड मामले में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने जांच पर हुए खर्च को लेकर मीडिया में प्रकाशित आंकड़े को झूठ का पुलिंदा बताते हुए स्पष्ट किया है कि इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने में 250 करोड़ रुपए नहीं, बल्कि केवल 4 करोड़ 77 लाख रुपए खर्च हुए थे| 
      
अग्रवाल ने संबंधित आंकड़े को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने का सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोफोर्स कांड की जाँच में 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की खबरों से देश की गरीब जनता को बार-बार झटका लगता है कि उनकी मेहनत की कमाई को इस प्रकार व्यर्थ में फूँका गया है, जबकि उन्हें जांच एजेंसी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे जाने पर यह बताया था कि बोफोर्स कांड की पूरी जांच में मात्र चार करोड़ 77 लाख रुपए ही खर्च हुए थे और इस खर्च का ब्योरेवार वर्णन भी दिया गया था| 
       
उन्होंने सीबीआई के निदेशक अालोक वर्मा को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि जांच एजेंसी शीर्ष अदालत में लम्बित उनके मुकदमे में एक विस्तृत शपथपत्र जल्द दायर कर इस मसले पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख