अमित शाह के नेतृत्व में ही भाजपा लड़ेगी इन राज्यों के विधानसभा चुनाव!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। भाजपा में शीर्ष नेतृत्व में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

गुरुवार से दिल्ली में शुरु हुए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में यह तय किया गया कि शाह संगठन के चुनाव होने तक अपने पद पर बने रहेंगे। संगठन के चुनाव से पहले पार्टी 6 जुलाई से पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है वहीं सदस्यता अभियान के बाद पहले राज्यों में संगठन के चुनाव होंगे उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

संभवत: यह पूरी प्रकिया दिसंबर तक पूरी होगी और तभी भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा, तब तक वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानभा चुनाव से पहले पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दिनों तीनों ही राज्यों के प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है।

कार्यकारी अध्यक्ष पर हो सकता है निर्णय : भाजपा के राजनीति को करीबी से देखने वाले जानकार कहते हैं कि पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष का निर्णय भी ले सकती है। अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद अगर पार्टी के संसदीय बोर्ड को लगता है कि पार्टी संगठन के कामकाज को चलाने के लिए किसी कार्यकारी अध्यक्ष को बनाया जाना जरुरी है तो पार्टी का संसदीय बोर्ड इस पर निर्णय ले सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

अगला लेख
More