Festival Posters

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का MP विनिंग फॉर्मूला, बूथ मैनेजमेंट के लिए दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पैटर्न पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

विकास सिंह
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (14:15 IST)
चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद कभी भी बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला काफी कांटें का देखने को मिल रहा है। बिहार में भाजपा भले ही एनडीए के सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ रही हो लेकिन पार्टी ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बिहार में भाजपा इस बार मध्यप्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव के विनिंग फॉर्मूले को अपना रही है, इसको लिए उनसे मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह को पार्टी ने बिहार में दो बड़े जोन की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. महेंद्र सिंह को भाजपा के नजरिए से अहम माने जाने वाले मिथिला और तिरहुत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि चुनाव की दृष्टि से भाजपा ने बिहार को पांच जोन में बांटा है। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को करीब 12 जिलों की 58 विधानसभा सीटें और 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पार्टी ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण क्षेत्र की करीब 45 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को राजधानी पटना जोन की 8 लोकसभा के अंतर्गत आने वाले 42 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। वीडी शर्मा को पटना के साथ बेगूसराय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पार्टी ने मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से अधिक बड़े नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान में तैनात किया है। मध्यप्रदेश में मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को सिवान, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को गया, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल को खगड़िया, पूर्व सांसद डॉ केपी यादव को समस्तीपुर में जिम्मेदीर सौंपी गई है।

मध्यप्रदेश से बिहार भेजे गए भाजपा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी बागडोर भी संभाल ली है। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में भाजपा के विनिंग फॉर्मूले बूथ मैनजमेंट पर फोकस करते हुए पिछले दिनों मुंगेर और बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ बेगसूराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ चुनावी मैनेजमेंट पर चर्चा की।  

ऐसे में अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान का काउंटडाउन शुरु हो चुका है औऱ तारीख के ऐलान के बाद पार्टी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक के तौर पर उतारकर ओबीसी वोटरों को रिझाने का बड़ा दांव चल सकती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर ध्वजारोहण पर Pakistan की टिप्पणी पर भारत का तीखा जवाब, विदेश मंत्रालय ने कहा- 'नैतिक अधिकार नहीं'

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अद्वितीय और विराट व्यक्तित्व के धनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

VIT में छात्रों के बवाल के बाद अब प्रोफेसर की मौत, कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेजों लगेंगे

BJP ऑफिस के टाइपिस्ट की बेटी की शादी में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, क्यों हो रही है विवाह समारोह की चर्चा

अगला लेख