Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार चुनाव से पहले केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने किया ऐलान, भूपेन्द्र यादव होंगे प्रभारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें dharmendra pradhan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 (14:44 IST)
Dharmendra Pradhan in charge of Bihar Assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने प्रधान को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। जबकि, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने 2026 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी है। 
 
यादव बंगाल प्रभारी : वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को प्रभारी बनाया है, जबकि बिप्लव देव सह-प्रभारी होंगे। पश्चिम बंगाल में इस समय ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। पिछले चुनाव में टीएमसी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। टीएमसी ने 294 सीटों में से 210 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ दूसरा सबसे बड़ा दल है। 
 
क्या है बिहार में स्थिति : दूसरी ओर, बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। भाजपा यहां सहयोगी दल की भूमिका में है। राज्य में तेजस्वी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है। उसके पास 80 सीटें हैं, जबकि 77 सीटों के साथ भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी