भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान, राजस्थान में राजनाथ को बड़ी जिम्मेदारी

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (11:58 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। राजस्थान में राजनाथसिंह, मध्यप्रदेश में मनोहर लाल खट्टर और छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 
मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनावाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
 
पिछले दिनों संपन्न 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। दावा किया जा रहा है कि रविवार तक तीनों राज्यों में मुख्‍यमंत्री का फैसला हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More