मनमोहन सिंह को लेकर राहुल पर तीखा हमला, भाजपा ने लगाया यह आरोप...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (19:28 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का फायदा उठाया और जब पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए। सिंह के प्रति राहुल के असम्मान ​​को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा कि संघी ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे। रविवार को भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध हुआ था।
 
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी सुविधाजनक राजनीति के लिए डॉ. सिंह के निधन का फायदा उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि सिंह के प्रति राहुल के असम्मान ​​को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
ALSO READ: अंबेडकर पर अमित शाह का बयान भाजपा की दलित राजनीति के लिए बना चुनौती?
मालवीय ने आरोप लगाया, गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को जगह नहीं दी, वह शर्मनाक था। वियतनाम यात्रा पर कांग्रेस नेता ने मालवीय से पूछा, अगर गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आपको इससे क्या परेशानी है?
ALSO READ: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, लाठी चार्ज अमानवीय, ये भाजपा का युवाओं पर डबल अत्याचार है
रविवार को भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध हुआ था। रविवार को भाजपा ने केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि सिंह की अंत्‍येष्टि के दौरान असम्मान और कुप्रबंधन देखने को मिला।
ALSO READ: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर विवाद, मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर पलटवार
मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। 1990 के दशक में आर्थिक उदारीकरण के युग की शुरुआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More