उद्धव सरकार की 'शपथ' पर बवाल, भाजपा नाराज

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (15:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है क्योंकि यह निर्धारित प्रारूप के अनुसार नहीं हुआ। पाटिल ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने शपथ लेते समय अपने नेताओं और अन्य लोगों के नाम लिए जो प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है।
 
ऐसे तो आधी लोकसभा खाली हो जाएगी : राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह कहते हुए पाटिल के दावों को खारिज कर दिया कि कई भाजपा सांसदों ने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि अगर पाटिल के मापदंड का इस्तेमाल किया जाए तो आधी लोकसभा खाली हो जाएगी।
 
पाटिल ने कहा कि लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था जिसे 161 सीटें मिली लेकिन शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया। पहले संवाददाता सम्मेलन के बाद से ही वे विकल्प के बारे में बात करने लग गए थे।

ALSO READ: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 169 विधायकों ने किया समर्थन
उद्धव के साथ 169 विधायक : इस बीच, उद्‍धव ठाकरे ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उन्हें सदन में 169 विधायकों का समर्थन मिला। महाराष्‍ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 है। भाजपा ने संविधान उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फ्लोर टेस्ट का बहिष्कार किया। 
 
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विश्वास मत के मद्देनजर विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।
 
ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यमंत्री का पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ टकराव के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने सरकार बनाई।
 
भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। वहीं, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख