Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 (20:23 IST)
Updated Date: Thu, 25 Jan 2024 (21:24 IST)
Bihar Politics Nitish Kumar update : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार राजनीति फिर उबाल ले रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पिछले कुछ दिनों से सहयोगी दलों से नाराज चल रहे हैं। राजनीतक गलियारों में चर्चाए हैं कि वे फिर से एनडीए का दामन थाम सकते हैं। पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ा हर ताजा अपडेट-
- भाजपा बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा नेता रेनू देवी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर पहुंचे।
त्यागी बोले गठबंधन सलामत है : जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, "INDIA गठबंधन सलामत है... JDU इसका हिस्सा है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा अभी कुछ भी नहीं है।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान और रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केसी त्यागी ने कहा कि बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते। नीतीश कुमार की टिप्पणी न तो लालू यादव पर थी और न ही सोनिया गांधी पर थी। वह कर्पूरी ठाकुर की सराहना कर रहे थे।
- मीडिया खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करीब 3 घंटे तक चर्चा की है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान किसी तरफ से सामने नहीं आया है।