पोटेशियम साइनाइड से रामचरित मानस की तुलना पर गरमाई बिहार की सियासत

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (15:28 IST)
RamCharit Manas news : सनातन धर्म पर मचे बवाल के बीच बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। चंद्रशेखर पहले भी कई बार हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।
 
राजद नेता चंद्रशेखर ने कहा कि जिस तरह पोटेशियम साइनाइड खतरनाक जहर है, जुबान पर रखने से मौत हो जाती है। उसी तरह रामचरित मानस भी हिंदू धर्म के लिए खतरनाक है। शिक्षा मंत्री ने कहा, जब तक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदली जाएंगी तब तक इस देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरूरत पड़ती रहेगी।
<

अब हर रोज उगल रहें जहर...

राष्ट्रीय जहरीला दल (राजद) और इंडी एलायंस ने देश के बहुसंख्यक समाज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।

जहर का गुबार एक दिन जरूर फूटेगा!#राष्ट्रीय_जहरीला_दल #Thagbandhan_Hates_Hindus pic.twitter.com/BkVwFjUkft

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 15, 2023 >बिहार भाजपा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अब हर रोज उगल रहें जहर...राष्ट्रीय जहरीला दल (राजद) और इंडी एलायंस ने देश के बहुसंख्यक समाज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। जहर का गुबार एक दिन जरूर फूटेगा!

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिनको रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड दिखता है वह अपनी विचारधारा खुद तक ही सीमित रखें। इसे पार्टी या INDIA गठबंधन पर थोपने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म और उनके धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
इस पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, जिनको रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड दिखता है वह अपनी विचारधारा खुद तक ही सीमित रखें, इसे पार्टी या INDIA गठबंधन पर थोपने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म और उनके धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

जेल में पार्टनर संग बना सकेंगे शारीरिक संबंध, बने स्पेशल रूम्स, पर खुला रखना होगा दरवाजा

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

कर्नाटक के पूर्व DGP ओमप्रकाश की हत्या, घर पर मिली खून से लथपथ लाश, पत्नी पर आशंका

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

अगला लेख