गलवान झड़प को लेकर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा खुलासा, सामने आया चीन का यह सच...

Webdunia
बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (23:12 IST)
गलवान में झड़प को लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सेना प्रमुख के इस खुलासे से पेट्रोलिंग मामले में चीनी सेना की एक सच्‍चाई भी सामने आ गई है। नरवणे ने कहा कि हम हमेशा PP15 तक पेट्रोलिंग करते रहे हैं, लेकिन वे हमें हमारे पारंपरिक पेट्रोलिंग पॉइंट तक जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, जो नामंजूर था। हमें आने से रोकने के लिए उन्होंने छोटी-छोटी चौकी स्थापित की थी।

खबरों के अनुसार, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन से गलवान झड़प पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन कई वर्षों से एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। पूर्व सेना ने गलवान घाटी में चीन की आक्रामकता पर भारत की जवाबी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत ने एक देश के रूप में दुनिया को दिखाया कि पड़ोस की बदमाशी का मुकाबला करना संभव है।

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि हम हमेशा PP15 तक पेट्रोलिंग करते रहे हैं, लेकिन वे हमें हमारे पारंपरिक पेट्रोलिंग पॉइंट तक जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे और यह नामंजूर था। हमें रोकने के लिए उन्होंने छोटी चौकी स्थापित की थी, हमने इस पर जोरदार आपत्ति जताई।

पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, हम हथियार लेकर चलते हैं, लेकिन हमारे जवानों को बहुत संयम बरतना होता है कि उकसावे की स्थिति में गोली न चलाएं, क्योंकि हम समझौते का पालन कर रहे हैं, लेकिन जब पीएलए गलवान में उल्लंघन कर रही थी तो हमने कहा कि अगर वे उल्लंघन कर रहे हैं तो आप जवान आत्मरक्षा में कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।

पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब चीन ने कुछ दिन पहले ही अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने पीएलए को खदेड़ दिया। उन्होंने कहा कि चीन कई सालों से एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख
More