Publish Date: Wed, 30 May 2018 (12:22 IST)
Updated Date: Wed, 30 May 2018 (12:35 IST)
नई दिल्ली। बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हुई। हड़ताल की वजह से बैंकों में दो दिन काम नहीं होगा। 30 और 31 मई की हड़ताल से इस महीने की सैलरी पर असर पड़ सकता है। हड़ताल की वजह से एटीएम ट्रांजैक्शन भी प्रभावित हो सकता है।
बैंक कर्मचारी संघों के महासंघ यूएफबीयू ने 30 और 31 मई 2018 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन (एनओबीडब्ल्यू) के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और विदेशी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी सभी दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल में भाग लेंगे। जानिए क्यों हड़ताल पर है बैंक कर्मी...
-
मात्र दो प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश से नाराज हैं बैंककर्मी, पिछली बार हुई थी 15 फीसदी वेतन वृद्धि।
-
वेतन निर्धारण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
-
बैंककर्मी चाहते हैं कि कर्मचारियों को उनकी कठिन मेहनत के आधार पर वेतन मिलना चाहिए न कि बैंकों के मुनाफे के आधार पर दिया जाना चाहिए।
-
दोगुना हुआ बैंक का कारोबार, प्रबंधन ने स्टाफ के खर्चों में कटौती की।
-
अन्य सेवा शर्तों में सुधार किया जाए।
webdunia
Publish Date: Wed, 30 May 2018 (12:22 IST)
Updated Date: Wed, 30 May 2018 (12:35 IST)