अयोध्या अतीत में लौटी, योगी ने किया राम राज्याभिषेक

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (17:34 IST)
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में त्रेता युग का अहसास दिलाने के लिए गाजे-बाजे के साथ और जय श्रीराम नारों के बीच साकेत महाविद्यालय से निकली ग्यारह झांकियों का रामकथा पार्क में राज्यपाल राम नाईक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।  
 
नाईक और योगी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का रामकथा पार्क में राज्याभिषेक किया। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की ग्यारह झांकियां निकाली गईं। बड़ी खूबसूरती के साथ ग्यारह झांकियों को रथों पर सजाया गया था।
 
इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता सहित उनसे संबंधित विग्रहों को सजाया गया था। राम लक्ष्मण और सीताजी के रूप में सजाए गए बालकों की छटा अनूठी लग रही थी। लग रहा था कि त्रेता युग की तरह वास्तव में भगवान श्रीराम की वन से वापसी हो रही है। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजा और उसके पीछे संत-धर्माचार्य के साथ-साथ झांकियां चल रही थीं। शोभायात्रा प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर से होते हुए रामकथा पार्क पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्पवर्षा की।
 
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामकथा पार्क में भगवान राम की झांकी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक ने राज्याभिषेक किया, जो अयोध्या के इतिहास में पहली बार हुआ। क्योंकि लंका विजय कर अयोध्या वापस लौटे प्रभु श्रीराम की अगवानी का यह अद्भुत दृश्य संपन्न हो रहा था। 
इस शोभायात्रा में रामदरबार के साथ रामायण के विविध प्रसंगों की झांकियां सजाई गई थीं। श्रीलंका से पुष्पक विमान से श्रीराम की वापसी हुई थी। उसी तरह हवाई पट्टी फैजाबाद से भगवान राम, सीता व अनुज लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर लाया गया। हेलीकॉप्टर को पुष्पक विमान का स्वरूप दिया गया था। हवाई पट्टी पर ही श्रीराम अपने छोटे भाई भरत से मिले। हवाई पट्टी को नंदीग्राम (भरतकुंड) माना गया। मान्यताओं के अनुसार अयोध्या के दक्षिणी छोर पर स्थित भरतकुंड पर ही राम भरत मिलाप हुआ था। भगवान राम का राजतिलक महंतों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

अगला लेख
More