ramcharitmanas

अयोध्या मामले पर सलमान नदवी ने रुख पलटा

Webdunia
शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (13:56 IST)
लखनऊ। अयोध्या विवाद पर समझौते का नया फॉर्मूला सुझाने वाले और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निष्कासित किए गए मौलाना सलमान नदवी ने अपना रुख पलटते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस मामले में अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे। नदवी ने कहा कि अयोध्या का मामला उसके पक्षकार ही सुलझाएं तो बेहतर है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कही।
 
गौरतलब है कि वह पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ मिलकर कोर्ट के बाहर मसले का हल तलाश करने की बात कर रहे थे।
 
नदवी ने आज कहा कि 'अयोध्या मसले में हम कोई पक्षकार नहीं हैं। राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले को हमने अपने एजेंडे से निकाल दिया है, अयोध्या मसले के जो पक्षकार हैं वो इसे खुद सुलझाएं। इस मसले को बाहर सुलझाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड तैयार नहीं है, न ही कोई अन्य पक्ष फिर बाहरी लोगों से बात करने से क्या फायदा। मैं इस मामले में पक्षकार नही हूं इसलिए अब मै इस मामले से मैं अपने को अलग कर रहा हूं।' 
उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले पर नहीं बोलेंगे और अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे। 
 
गौरतलब है कि कल श्री श्री रविशंकर ने लखनऊ में मौलाना से मुलाकात की थी। रविशंकर ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि 'हमारा प्रयत्न जारी है, सफलता की ओर चल रहे हैं सब तरफ से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, आगे और कार्यक्रम करेंगे। देश में दोनों समुदायों के बीच सौहार्द बना रहे, प्रेम बना रहे और भव्य रूप से राम मंदिर का निर्माण हो, इस बारे में हम लोग बात कर रहे हैं।' 
 
उनसे कल जब पूछा गया था कि उनकी आज क्या बात हुई इस पर उन्होंने कहा कि 'हम और लोगों से भी बात कर रहे हैं। इसलिए हम यहां हैं। यह ठीक दिशा है। ​हम लोगों को साथ ला रहे हैं ताकि आम सहमति बन सके। मुस्लिम समुदाय से हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है जो कि काफी उत्साहवर्धक है।'
 
मदनी से आज जब पूछा गया कि रविशंकर तो लोगों के समर्थन की बात कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों से समर्थन की बात कही जा रही है वे न तो पक्षकार हैं न ही सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य। ऐसे लोगों से बात करने से क्या फायदा।
 
अयोध्या मामले को अदालत से बाहर सुलझाने की पहल करने वाले नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले नदवी ने बेंगलुरु में रविशंकर से मुलाकात की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

LIVE: कोलकाता में भीषण आग, 9 मौतें, ट्रंप ने होर्मुज़ पर कब्ज़े का दावा दोहराया, ईरान ने उड़ाया मज़ाक

सपा नेता आज़म ख़ान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से है कनेक्शन?

अगला लेख