ramcharitmanas
✕

भाजपा के लिए नतीजे स्पष्ट संदेश, आत्मावलोकन का समय : शिवसेना

Webdunia
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (15:34 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए स्पष्ट संदेश है और सत्तारुढ़ गठबंधन को आत्मावलोकन की जरूरत है। शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा में पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा कि रुझानों से प्रतीत होता है कि भाजपा का विजय रथ थम गया है।


संसद भवन परिसर में राउत ने कहा, यह स्पष्ट संदेश है और यह हमारे लिए आत्मावलोकन करने का समय है। महाराष्ट्र और केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना के रिश्ते भाजपा के साथ तल्ख रहे हैं। दोनों पार्टियों ने वर्ष 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन सरकार बनाने के लिए बाद में साथ आ गए थे।

ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस से पीछे चल रही है। मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। तेलंगाना में टीआरएस का एक बार फिर सरकार बनाना लगभग तय है और मिजोरम में एमएनएफ ने सत्तारुढ़ कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख