असम के मुख्यमंत्री बोले- राहुल 'अनपढ़ बच्चा', राजनीति का कोई ज्ञान नहीं...

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (17:28 IST)
Assam CM's statement regarding Rahul Gandhi : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें एक 'अनपढ़ बच्चा' बताया, जिसे राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। शर्मा ने कहा, एक परिवार से हर कोई राजनीति में रहा है- मां, पिता, पड़दादा, बहन, भाई...और पार्टी को नियंत्रित करते रहे हैं, लेकिन वह भाजपा से उसकी तुलना कैसे कर सकते हैं?
 
गांधी ने मंगलवार को चुनावी राज्य मिजोरम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पद का जिक्र किया था। गांधी ने एक प्रश्न पर कहा था, अमित शाह का बेटा क्या करता है? वास्तव में वह क्या कर रहा है? (रक्षामंत्री) राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को संचालित कर रहा है। भाजपा के नेताओं को देखें और खुद से सवाल पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं? उनके कई बच्चे वंशवाद से आए हैं।
 
गृहमंत्री के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि सिंह के बेटे उत्तर प्रदेश विधानसभा से सदस्य हैं। शर्मा ने कहा, अमित शाह का बेटा कैसे सामने आया? वह भारतीय जनता पार्टी में नहीं हैं, लेकिन राहुल का पूरा परिवार राजनीति में है, राहुल को लगता है कि बीसीसीआई भाजपा की एक शाखा है। मुझसे उनके बारे में ज्यादा मत पूछिए, वह एक 'अनपढ़ बच्चा' हैं।
 
शर्मा ने कहा, क्या राजनाथ सिंह के बेटे, जो अभी यूपी में विधायक हैं, की तुलना (कांग्रेस महासचिव) प्रियंका गांधी से की जा सकती है? क्या वह भाजपा को नियंत्रित करते हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को नए लोगों को मौका देना चाहिए, फिर वंशवाद की राजनीति पर बात करनी चाहिए।
 
शर्मा ने कहा, राहुल को राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है और यह अहसास नहीं है कि वह वंशवाद की राजनीति के मूल में हैं। एक परिवार से हर कोई राजनीति में रहा है- मां, पिता, पड़दादा, बहन, भाई...और पार्टी को नियंत्रित करते रहे हैं, लेकिन वह भाजपा से उसकी तुलना कैसे कर सकते हैं?(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख
More