अमृतपाल सिंह की अकड़ हुई ढीली, नहीं बता रहा फंडिंग का सोर्स, पुलिस को बरगलाने की कर रहा है कोशिश

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2023 (17:28 IST)
 
डिब्रूगढ़। Amritpal Singh case:  'वारिस पंजाब दे’ का चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल से असम की डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद है। मीडिया खबरों के अनुसार अमृतपाल सिंह को कौन फंडिंग कर रहा था, इसकी जानकारी देने से उसने मना कर दिया है। इतना ही नहीं, जेल से बाहर आने के लिए भी वह छटपटा रहा है। न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार अमृतपाल ने कहा कि अगर उसे छोड़ दिया जाता है तो वह अपराध की सीमा को पार नहीं करेगा। अमृतपाल सिंह के वकील भगवंत सिंह सियाल्का ने ‘वारिस पंजाब दे’ के कार्यकर्ताओं के परिवारवालों के साथ डिब्रूगढ़ जेल का दौरा किया था। अमृतपाल सिंह के अलावा इस सगंठन के 9 और कार्यकर्ता असम जेल में बंद हैं।
 
मदद का दिया अश्वासन : इतना ही नहीं, अमृतपाल ने यह भी कहा कि मैं ड्रग्स की समस्याओं से जूझ रहे पंजाब में इस परेशानी से लड़ने में भी पुलिस और प्रशासन की सहायता कर सकता हूं। अमृतपाल ने दावा किया है कि वह राज्य में ड्रग्स के अलावा ईसाई मिशनरियों की ओर से कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ भी लड़ना चाहता है।
 
शांति के लिए बन सकता है खतरा : पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि वह जेल से बाहर आता है तो राज्य की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा कर सकता है। अगर उसे छोड़ दिया जाता है तो वह आंदोलन कर समर्थन जुटा सकता है, जो कि खतरनाक हो सकता है। पुलिस को ऐसा नहीं होने देना है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख