Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजी से बढ़ी मोदी की लोकप्रियता, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी लोग संतुष्ट...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (08:23 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में बहुत तेजी से बढ़ी है और अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों की संतुष्टि सर्वोच्च स्तर पर है।
 
शाह ने ट्वीट करके कहा, 'प्यू ग्लोबल रिसर्च के सर्वेक्षण का परिणाम महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों का सरकार और लोकतंत्र में विश्वास तथा यह भरोसा बढ़ा है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।'
 
Narendra Modi
उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में और प्रत्येक भौगोलिक समूह में बढ़ी है। विभिन्न मुद्दों से निपटने के प्रधानमंत्री के तरीके को भी लोगों ने स्वीकार किया है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा करवाए गए सर्वे के अनुसार मोदी भारतीय राजनीति में इस बार भी सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरा स्थान मिला है।
 
इस सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय हस्ती माना है। इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 58 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 57 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! अब पीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर लगेगा कर