Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharashtra संकट पर अमित शाह, वो 2 दिन मांग रहे थे, हमने 6 महीने दे दिए...

Advertiesment
Amit Shah
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार कहा कि शिवसेना की नई शर्तें हमें मंजूरी नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मैंने पहले ही कहा था कि महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस ही अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। उन्होंने राज्य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने संबंधी राज्यपाल के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वो 2 दिन मांग रहे थे, हमने 6 महीने दे दिए।

उन्होंने कहा कि शिवसेना की 50-50 की मांग ही गलत है, जबकि हमने पहले ही कहा था कि देवेन्द्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। अत: हम उनकी नई शर्तें कैसे स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अकेले सरकार नहीं बना सकते थे। राज्यपाल शासन से भाजपा को ही घाटा हुआ है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है।
 
उन्होंने एएनआई को दिए साक्षात्कार में राज्यपाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए इतना समय नहीं दिया गया। कुल 18 दिनों का समय दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा गठन की अवधि समाप्त होने के बाद भी राज्यपाल ने राजनीतिक दलों को बुलाया। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस और भाजपा में किसी भी दल ने इसके लिए दावा नहीं किया।
 
अमित शाह ने कहा कि अगर किसी दल के पास सरकार बनाने के लिए नंबर हो तो वह आज भी अपना दावा पेश कर सकता है। गवर्नर ने किसी को भी मौका देने से इनकार नहीं किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईसीसी और बीसीसीआई की बड़ी भूल, दीपक चाहर ने नहीं ली 'हैट्रिक'