Hanuman Chalisa
✕

अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा हमला, शेखचिल्ली जैसी बातें करते हैं राहुल

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (16:47 IST)
शिवपुरी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में उनकी सरकारें बनेंगी। उनकी यह बातें शेखचिल्ली जैसी लगती हैं। उन्हे स्वप्न देखना है तो देखें, शेखचिल्ली जैसी बातें नहीं करें।


शाह ने यहां ग्वालियर-चंबल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 19 प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं तथा अभी तक जितने भी राज्यों में चुनाव हुए जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही थीं। उन सब में भाजपा की सरकारें बनीं। जहां पहले से थी, वहां भी दोबारा बनी हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा में भाजपा की सरकारें बनी हैं। अब मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पांचों प्रदेशों में कार्यकर्ताओं को इतनी मेहनत करना है कि प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने तथा 2019 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बन जाए तथा दूरबीन से ढूंढने पर भी कांग्रेस दिखाई ना दे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में पाकिस्तान बार-बार आतंकवादी हमले कर हमारे लोगों को मारता था। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने के बाद भी उसने ऐसी ही एक हरकत की, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक कराकर उनके घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा, तो गांधी बोले की मानव अधिकारों का हनन हुआ है। उनके साथ सपा, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्टों और पीडीपी ने भी हां में हां मिलाई। यह सब वोट बैंक की राजनीति है। जब आतंकवादियों ने हमारे देश में घुसकर मारा तब मानव अधिकारों की बात क्यों नहीं की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख