dipawali
✕

सरकार के फरमान ने बढ़ाई अमरनाथ यात्रियों की मुश्किलें, 22000 तक हुआ किराया

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (17:21 IST)
जम्मू। कश्मीर छोड़ने के सरकारी फरमान का सबसे अधिक खामियाजा अमरनाथ श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है जिन्हें मुंहमांगे दामों पर हवाई टिकटें खरीदनी पड़ रही हैं और टैक्सी वालों के किराए भरे पड़ रहे हैं।

सरकारी एजेंसियां उन्हें सिर्फ होटलों से बाहर निकालकर अपने फर्ज की इतिश्री कर रही हैं। श्रीनगर से दिल्ली के लिए एकतरफा हवाई यात्रा के लिए इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर और एयर एशिया जैसी कम लागत वाली एयरलाइंस भी 10,000 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक चार्ज कर रही हैं।
 
एक यात्री सोमनाथ ने बताया कि हमें श्रीनगर से दिल्ली जाने के लिए प्रति व्यक्ति 12,000 रुपए का भुगतान करना पड़ा। खंडेलवाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद मैंने बीच में ही अपनी अमरनाथ यात्रा रोक दी और वापस जाने का फैसला किया।
 
एक अन्य यात्री दीलिप ने कहा कि हमने अमरनाथ यात्रा पूरी कर ली। जिस पल हमने शाम 4.30 से 5 बजे के बीच पहलगाम में पहुंचे, हमें अमरनाथ श्राइन बोर्ड और सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा कश्मीर को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा गया था।
 
हमने फिर एक कैब बुक करने की कोशिश की, लेकिन वहां एक नियम है कि वे सुरक्षा कारणों से दोपहर 2 बजे के बाद कैब को श्रीनगर जाने की अनुमति नहीं देते हैं। बहुत भ्रम की स्थिति थी। हमारा मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था।
 
खुशकिस्मती से हम श्रीनगर के लिए एक टैक्सी मिली और हम 3-4घंटे के बाद वहां पहुंचे लेकिन मोटा किराया चुकाने के बाद। सिर्फ टैक्सी वाले ही नहीं बल्कि एयरलाइंस भी यात्रियों की जेबों पर डाका डाल रही हैं।
 
श्रीनगर से दिल्ली के लिए एकतरफा हवाई यात्रा के लिए इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर और एयर एशिया जैसी कम लागत वाली एयरलाइंस भी 10,000 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक चार्ज कर रही हैं जबकि सामान्य किराया लगभग 3,000 रुपए होता हैं।
 
शनिवार और रविवार को श्रीनगर से आने वाली उड़ानों के साथ कई एयरलाइनों के वेब पोर्टलों ने दिखाया कि लगभग सभी सीटें बुक कर दी गई हैं। उनमें से महज कुछ ही बची हुई हैं। सरकार के ऐलान के बाद से हर कोई तनावग्रस्त और एक चिंतित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख