Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमरिंदर ने सोनिया से मुलाकात के दावों को बताया अफवाह

हमें फॉलो करें Amarinder Singh
चंडीगढ़ , शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (22:47 IST)
Punjab Politics : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने शनिवार को उन दावों को 'बेबुनियाद अफवाह' बताकर खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की थी।
 
सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं उनमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सिंह (81) ने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए अपना मन बना लिया है और वह सदैव भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।
 
उन्होंने कहा, ऐसे स्तर पर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते। सिंह ने कहा कि उनका सिद्धांत है कि एक बार निर्णय लेने के बाद वह कभी पलटते नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता सिंह एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय कर दिया था। सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर भी उनके साथ भाजपा में शामिल हुई थीं।
 
सिंह ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर कांग्रेस छोड़ने के बाद 2021 में पीएलसी का गठन किया था, लेकिन उनकी पार्टी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में कोई भी सीट जीतने में विफल रही। वह खुद अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से चुनाव हार गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव सर्वेक्षण वीडियो : शिवराज ने दिग्विजय पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप