महाराष्ट्र में हटीं सभी तरह की कोरोना पाबंदियां, अब मास्क भी जरूरी नहीं

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (18:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संबंधित सभी तरह पाबंदियों को हटा लिया गया है। अब मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना भी नहीं लगाया जाएगा। अर्थात मास्क अब ऐच्छिक होगा। 
 
महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस मामले में फैसला लिया गया। घोषणा के तहत राज्य में सभी तरह की पाबंदियां अब हट गई हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में अब मास्क भी ऐच्छिक हो जाएगा। मास्क नहीं पहनने वालों पर अब चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। मास्क को एच्छिक बनाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा। 
 
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने महामारी एक्ट और आपदा प्रबंधन एक्ट को खत्म करने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में मास्क पहनना अब ऐच्छिक हो जाएगा। हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर जाने की सलाह दी गई है। 
 
राजेश टोपे ने कहा कि गुड़ीपड़वा से यानी 2 अप्रैल से राज्य में कोरोना काल के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संक्रामक रोग निवारण अधिनियम द्वारा लगाए गए कोरोना काल के प्रतिबंध 2 अप्रैल से हटाए जा रहे हैं।

टोपे ने राज्य के सभी डॉक्टरों, सभी फ्रंटलाइन वर्करों, पुलिस, सभी सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों को जिन्होंने कोरोना काल में राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है, धन्यवाद दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

अगला लेख