सेना में बढ़ सकती है रिटायर होने की उम्र, 58 साल करने पर विचार

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (12:46 IST)
नई दिल्ली। देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों की पेंशन के लिए बजट आवंटन में वृद्धि का समर्थन नहीं किया जा सकता है और जवानों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 58 वर्ष तक करने की व्यावहारिकता की पड़ताल करने के लिए सेना के तीनों अंग अध्ययन कर रहे हैं।

सेना में 2 श्रेणियां होती हैं- अधिकारी एवं जवान। अधिकारी 54 से 58 साल की उम्र के बीच सेवानिवृत्‍त हो सकते हैं। सीडीएस ने कहा, वह (अधिकारी) 58 साल की उम्र तक (आर्थिक रूप से) बिलकुल सुरक्षित रहता है। उस उम्र में उसके बच्चे आमतौर पर अपने पैरों पर खड़े हो जाते है या होने वाले होते हैं। समस्या जवानों के साथ है।

उन्होंने कहा कि जवानों को 18-19 साल की उम्र में भर्ती करने के बाद सेना उन्हें 37-38 साल में सेवानिवृत्‍तकर देती है। उन्होंने कहा, उस उम्र में वह अचानक एहसास करता हूं कि उसकी तनख्वाह घटकर आधी रह गई और उसका मुफ्त आवास एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा चली गई।

रावत ने कहा, मुझे लगता है कि सेना के एक तिहाई कर्मी 58 साल तक सेवा दे सकते हैं। आज आप एक जवान को 38 साल में घर भेज रहे हैं और वह 70 साल तक जीवित रहता है। इसलिए 17 साल की सेवा के लिए 30-32 साल पेंशन देते हैं। उसे 38 साल की सेवा ही क्यों न दे दी जाए और फिर उसे 20 साल तक पेंशन दीजिए। हम इस प्रवृत्ति को पलट रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख