INS विक्रांत के बाद अब देश में बन सकता है तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर INS विशाल, 2030 तक बनाने की है योजना

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (13:50 IST)
हाल ही में देश में बना युद्धपोत INS विक्रांत भारतीय नेवी में शामिल हो गया है। इसके साथ ही नेवी का ध्‍वज भी बदल गया है। लेकिन अब हिंद महासागर में दुश्‍मन देश चीन की गतिविधियों को देखते हुए भातर में तीसरे एयरक्राफ्ट के बारे में विचार किया जा रहा है। इस तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर को INS विशाल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आईएनएस विक्रांत के बाद देश में ही बनने वाला यह दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर होगा। खबर है कि इंडियन नेवी के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ही इसे बनाने वाली है।

कैसा होगा INS विशाल
INS विशाल का वजन करीब 65 हजार टन बताया जा रहा है। इसका मतलब हुआ कि ये भारत का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर होगा। बता दें कि INS विक्रमादित्य और विक्रांत का वजन 45 हजार टन के करीब है। INS विशाल पर 55 फाइटर प्लेन तैनात होने की योजना है। INS विक्रमादित्य पर करीब 35 और विक्रांत पर 30 फाइटर प्लेन तैनात हो सकते हैं। फिलहाल भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर-INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत हैं। INS विशाल के बाद देश में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर हो जाएंगे।

कब तक तैयार होने की उम्‍मीद?
INS विशाल की चर्चा करीब एक दशक पहले शुरू हुई थी। शुरू में इसके 2020 तक नेवी में शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन कुछ कारणों से ये प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका था। 2018 में नेवी ने इसका निर्माण कार्य 2021 तक शुरू होने की बात कही थी। अब इसके 2030 तक नेवी में शामिल होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो भारत तीन एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ नेवी क्षेत्र में एक शक्‍तिशाली देश होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

अगला लेख
More