Shraddha Murder Case : आफताब ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगे उपन्यास और पुस्तकें

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2022 (01:01 IST)
नई दिल्ली। अपनी 'लिव-इन-पार्टनर' की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखे गए आफताब अमीन पूनावाला ने तिहाड़ जेल प्रशासन से उसे उपन्यास और पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों ने उसके अनुरोध के बाद उसे पॉल थेरॉक्स की पुस्तक ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ उपलब्ध कराई है।

पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने से पहले करीब तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर एक फ्रिज में रखा था।

अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को केंद्रीय कारागार संख्या चार में कड़ी निगरानी में रखा गया है क्योंकि उसकी जान को खतरा है। जेल अधिकारी ने बताया, हम प्रोटोकॉल के अनुसार कैदी का ध्यान रख रहे हैं। उसने अंग्रेजी के उपन्यास और अन्य पुस्तकें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उसने कहा कि वह साहित्यिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहता है।

उन्होंने कहा, फिलहाल, हमने उसे ‘पॉल थेरॉक्स की ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ उपलब्ध कराई है। यह हमारे पुस्तकालय से दी गई है। उसे बाद में और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Operation sindoor के तहत BKU ने अपने सभी आंदोलन किए स्थगित

बठिंडा में अज्ञात लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत, 9 घायल, क्‍या है Operation Sindoor से कनेक्‍शन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA अजीत डोभाल की पाकिस्तान को चेतावनी

अखिलेश बोले, आतंकवाद की जड़ पर हमला करना होगा, टहनियां अपने आप सूख जाएंगी

भारत को आतंकवाद के खात्मे तक ICC प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए: गंभीर

अगला लेख
More