Dharma Sangrah

LIVE: चुनाव आयोग ने बिहार में वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (16:19 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव से फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी कर दी। लोग आयोग द्वारा जारी की गई लिंक के जरिए वोटिर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पल पल की जानकारी...


04:17 PM, 30th Sep
चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव से फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी कर दी। लोग आयोग द्वारा जारी की गई लिंक के जरिए वोटिर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

11:28 AM, 30th Sep
म्यांमार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, नगालैंड और असम में भी भूकंप के महसूस किए गए।
 
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह झटके सुबह करीब 6.10 बजे आए। इनका केंद्र मणिपुर से दक्षिण-पूर्व में 27 किलोमीटर दूर उखरुल में जमीन के 15 किलोमीटर नीचे रहा।

10:31 AM, 30th Sep
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि मल्होत्रा जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे।

10:10 AM, 30th Sep
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के करूर पश्चिम जिला सचिव को 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में मची भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। इस भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हुए थे।

07:30 AM, 30th Sep
बिहार में आज आखिरी वोटिंग लिस्ट जारी होगी। चुनाव आयोग अगले हफ्ते बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर सकता है।

07:29 AM, 30th Sep
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का दिल्ली के एम्स अस्पताल निधन हो गया। 94 वर्षीय मल्होत्रा 5 बार दिल्ली से सांसद रहे हैं। वे दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। ALSO READ: वरिष्‍ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने उडुपी में बताया, किस प्रकार श्री कृष्ण की नीतियों पर चल रही है सरकार

LIVE: दिसंबर में 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन

शेख हसीना से जुड़े हैं भारत-बांग्लादेश संबंधों के तार!

क्रेडिट कार्ड में कहीं लेने के देने न पड़ जाए, क्‍यों फंसते हैं युवा, कैसे उठाए इस सुविधा का फायदा?

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान पर IAS संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में गूंजेगा मामला!

अगला लेख