Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरिष्‍ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल निधन हो गया। वे 5 बार दिल्ली से सांसद और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे।

Advertiesment
हमें फॉलो करें vijay kumar malhotra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (07:50 IST)
Vijay Kumar Malhotra death news : वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का दिल्ली के एम्स अस्पताल निधन हो गया। 93 वर्षीय मल्होत्रा 5 बार दिल्ली से सांसद रहे हैं। वे 2 बार पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा भी पहुंचे।
 
दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति
मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को पंजाब के लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली में जनसंघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1977 से 1984 तक उन्होंने दिल्ली में पार्टी की कमान संभाली।
 
मल्होत्रा को स्वच्छ छवि वाला नेता माना जाता था। वे एक कुशल राजनेता के साथ ही एक मजबूत खेल प्रशासक के रूप में भी याद किए जाते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: बिहार में आज जारी होगी आखिरी वोटिंग लिस्ट