Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब आप यहां भी बनवा सकेंगे आधार

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (20:54 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 3,000 ग्राहक सेवा केंद्रों पर जल्द ही आधार पंजीकरण और अद्यतन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। 
 
कंपनी के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि इस परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
 
इसके साथ ही बीएसएनएल बैंकों एवं डाकघरों के साथ उन संस्थाओं में शामिल हो गई, जो आधार सेवाओं की पेशकश करती हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इन संस्थाओं को आधार पंजीकरण एवं अद्यतन करने के लिए अधिकृत किया है।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए तंत्र तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगेगा और उपकरणों की खरीद में 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम में यूआईडीएआई दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद करेगा।
 
उन्होंने कहा, 'उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया अब शुरू होगी और आधार सेवा उपलब्ध कराने वाला पहला ऐसा केंद्र संभवत: एक जनवरी से काम करना शुरू कर देगा।'
 
यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पाण्डेय ने संपर्क किए जाने पर कहा, 'अधिक केंद्रों से लोगों को ज्यादा आसानी होगी क्योंकि अभी अधिकतर लोगों के पास आधार है...उन्हें पता या अन्य विवरण उपलब्ध कराने के लिए ऐसे केंद्रों की जरूरत होगी। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के पास अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।' (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख