सड़क हादसे कम करने के लिए 7500 करोड़ की योजना, हाईवे पर कम होंगे ब्लैक स्पॉट

Webdunia
बुधवार, 16 मार्च 2022 (19:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बुधवार को कहा कि विभिन्न उपायों के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है और हर साल करीब 1.5 लाख लोग हादसों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।
 
गडकरी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि युद्ध और कोविड महामारी के आंकड़ों से तुलना करें तो सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने इसे दुखद बताया और कहा कि इस मामले में भारत का रिकॉर्ड विश्व के कई देशों की अपेक्षा खराब है।
 
गडकरी ने कहा कि सरकार जल्द ही विश्व बैंक की मदद से 7,500 करोड़ रुपए की एक योजना लागू करेगी ताकि इस समस्या पर काबू पाया जा सके और राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है और जल्द ही देश भर में विश्व बैंक की मदद से 7,500 करोड़ रुपए की एक योजना लागू की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि मृतकों में भी बड़ी संख्या युवाओं की होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर नियंत्रण के लिए काफी काम करने की जरूरत है और इसमें सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहले ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से बन जाता था जबकि कई देशों में विभिन्न परीक्षणों के बाद ही लाइसेंस जारी होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस ओर ध्यान दिया है और इसमें डिजिटल सहित कई उपाय किए गए हैं।
गडकरी ने सड़क इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में सुधार किए जाने के साथ ही जागरूकता व नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों ने सड़क दुर्घटनाओं को लगभग 50 प्रतिशत तक कम करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि दादरा और नगर हवेली और नगालैंड आदि में दुर्घटनाओं में क्रमशः 47 और 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और इसमें सुधार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर देश का रिकॉर्ड ही बहुत अच्छा नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More